Blogउत्तराखंडएक्शनजन जागरूक कार्यक्रमपर्यटनमनोरंजनयूथराजनीति

CM Dhami will inaugurate Uttarakhand Pavilion today at Bharat Mandapam..

भारत मंडपम में आज सीएम धामी करेंगे उत्तराखण्ड पवेलियन का उद्घाटन..

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो_

भारत मंडपम में आज सीएम धामी करेंगे उत्तराखण्ड पवेलियन का उद्घाटन, सांस्कृतिक संध्या में दिखेगी देवभूमि की लोक संस्कृति

 

नई दिल्ली/उत्तराखंड _

भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF)-2026 में आज 20 नवंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड पवेलियन का उद्घाटन करेंगे।

इसके बाद उत्तराखण्ड दिवस के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम सायं 6 बजे भारत मंडपम के ओपन एयर एम्फीथिएटर में आयोजित होगा। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि उत्तराखण्ड सरकार के मंत्री भरत सिंह चौधरी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

सांस्कृतिक संध्या में उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक लोक कलाओं, रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक विरासत की आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके माध्यम से देश-विदेश से आए आगंतुकों को देवभूमि की सांस्कृतिक पहचान और लोकजीवन से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।

इस वर्ष व्यापार मेले की थीम ‘विकास और विरासत’ रखी गई है। इसी के अनुरूप उत्तराखण्ड पवेलियन में प्रदेश के पारंपरिक उत्पादों, स्थानीय हस्तशिल्प, सांस्कृतिक विरासत और उद्यमिता को प्रदर्शित किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य उत्तराखण्ड की संस्कृति और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाना है।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button