Blogउत्तराखंडएक्शनजन जागरूक कार्यक्रमजागरूक गोष्ठी/सम्मेलनपर्यटनमनोरंजनयूथराजनीति

CM Dhami reached Dehradun’s Cantt Legislative Assembly, gave many gifts, inaugurated and laid the foundation stone.

देहरादून की कैंट विधान सभा पहुंचे सीएम धामी, दी कई सौगात, किया लोकार्पण और शिलान्यास।

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

कैंट विधानसभा को ₹48 करोड़ से अधिक की सौगात, सीएम धामी ने 23 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

 

कैंट /देहरादून।**

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून की कैंट विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति देते हुए ₹48 करोड़ से अधिक की लागत वाली 23 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में अंत्योदय के सिद्धांत को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गरीब परिवारों को वर्ष में तीन निःशुल्क गैस सिलेंडर, जरूरतमंदों को पेंशन, विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल आधारभूत ढांचे का विस्तार करना नहीं, बल्कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र का संतुलित विकास सुनिश्चित करते हुए आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है।

कार्यक्रम में कैंट विधायक सविता कपूर, मेयर सौरभ थपलियाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button