
The Aman Times
देहरादून ब्यूरो_
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की अवैध निर्माण पर सख़्ती, धौलास क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त
देहरादून से खबर हैं _
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अपने क्षेत्र में अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सख़्त रुख अपनाते हुए प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। माननीय उपाध्यक्ष श्री बंशीधर तिवारी के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में प्राधिकरण की प्रवर्तन टीमें लगातार फील्ड में उतरकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई कर रही हैं।

इसी क्रम में शुक्रवार को देहरादून के सलियावाला, धौलास क्षेत्र में लगभग 8 से 10 बीघा भूमि पर बिना स्वीकृत लेआउट के की जा रही अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। प्रवर्तन टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया।
प्राधिकरण अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना नक्शा स्वीकृति और लेआउट पास कराए की जा रही किसी भी प्रकार की प्लॉटिंग या निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

एमडीडीए ने आम नागरिकों से अपील की है कि भूमि खरीदने या निर्माण कार्य शुरू करने से पहले संबंधित प्राधिकरण से सभी आवश्यक स्वीकृतियां अवश्य प्राप्त करें। साथ ही अवैध कॉलोनियों में निवेश से बचें। प्राधिकरण का कहना है कि जागरूकता ही अवैध निर्माण से बचाव का सबसे बड़ा माध्यम है।



