
The Aman Times
उत्तराखंड ब्यूरो _
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना से युवाओं को मिला नया संबल, देहरादून में आयोजित हुआ प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम
देहरादून से बड़ी खबर हैं _
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत देहरादून के मुख्यमंत्री सेवक सदन में आयोजित प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लाभार्थी नियोक्ताओं एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में रोजगार सृजन और युवाओं को औपचारिक रोजगार से जोड़ने की दिशा में केंद्र सरकार की पहल को महत्वपूर्ण बताया गया।

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi द्वारा देशभर के युवा कर्मचारियों एवं नियोक्ताओं को लगभग ₹2,400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि वितरित की गई है।

सीएम धामी ने कहा कि योजना के तहत पहली बार रोजगार प्राप्त करने वाले पात्र कर्मचारियों को ₹15,000 तक का प्रोत्साहन दिया जा रहा है, जबकि रोजगार सृजन को बढ़ावा देने वाले नियोक्ताओं को प्रत्येक अतिरिक्त कर्मचारी पर ₹3,000 प्रतिमाह तक की सहायता प्रदान की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, इस योजना के माध्यम से देशभर में करीब 15 लाख लाभार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध हुए हैं। इसे युवाओं के लिए नए रोजगार अवसर सृजित करने, औपचारिक रोजगार को बढ़ावा देने तथा विकसित भारत के संकल्प को मजबूत आधार देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित तमाम वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में देश का युवा वर्ग आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा रहा है तथा रोजगार और कौशल विकास के क्षेत्र में नई संभावनाएं विकसित हो रही हैं।

इस अवसर पर Naresh Bansal, Ganesh Joshi, Umesh Sharma Kau, Savita Harbans Kapoor सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।



