Blogउत्तराखंडराष्ट्रीय

Last farewell to LIU Inspector Manoj Manral with state honour, Chief Minister Dhami paid tribute.

राजकीय सम्मान के साथ एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल को अंतिम विदाई, मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

 

राजकीय सम्मान के साथ दी गई एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल को अंतिम विदाई, मुख्यमंत्री धामी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

देहरादून, 23 जुलाई।

एलआईयू में तैनात निरीक्षक स्वर्गीय मनोज मनराल के पार्थिव शरीर को गुरुवार को पुलिस लाइन, देहरादून में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनका 22 जुलाई को हृदयाघात के कारण आकस्मिक निधन हो गया था।

अंतिम सलामी समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक (अभिसूचना) अभिनव कुमार सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्व. मनोज मनराल के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत निरीक्षक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने परिवार से मुलाकात कर हरसंभव सहायता का भरोसा भी दिलाया।

राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुए इस अंतिम विदाई समारोह में पुलिस अधिकारियों, जवानों और अन्य गणमान्य लोगों ने नम आंखों से स्व. मनोज मनराल को अंतिम सलामी दी।

 

— The Aman Times

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button