Blogउत्तराखंडएक्शनक्राइम

UTU paper leak scandal: Assistant professor arrested, questions were leaked through WhatsApp.

यूटीयू पेपर लीक कांड: सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, व्हाट्सएप से लीक किए थे प्रश्न.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

यूटीयू पेपर लीक मामला: सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, व्हाट्सएप ग्रुप में परीक्षा से पहले साझा किए थे प्रश्न

 

देहरादून/उत्तराखंड _

उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) की सम-सेमेस्टर परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, झाझरा के सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनय कुमार पटेल की शिकायत पर कोतवाली प्रेमनगर में मुकदमा दर्ज किया गया। शिकायत में बताया गया कि 8 जुलाई 2026 को आयोजित परीक्षा के संबंध में विश्वविद्यालय को एक ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें आरोप लगाया गया था कि 3 जुलाई 2026 को सहायक प्रोफेसर द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से छात्रों के साथ महत्वपूर्ण प्रश्न साझा किए गए थे। परीक्षा के बाद इन प्रश्नों का मिलान प्रश्नपत्र से करने पर इनमें काफी समानता पाई गई।

विश्वविद्यालय की आंतरिक जांच समिति की जांच में भी यह पुष्टि हुई कि सहायक प्रोफेसर ने परीक्षा से पहले छात्रों के व्हाट्सएप ग्रुप और आंतरिक पोर्टल पर परीक्षा से संबंधित समान प्रश्न साझा किए थे, जिससे परीक्षा प्रणाली की गोपनीयता भंग हुई और छात्रों को अनुचित लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया।

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित जांच करते हुए साक्ष्यों के आधार पर आरोपी आशीष कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से मिले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच जारी है और साक्ष्य मिलने पर उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी मूल रूप से शाकुम्भरी विहार, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) का निवासी है।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button