
The Aman Times
डोईवाला/देहरादून ब्यूरो_
23 जनवरी को रिलीज़ हुई बॉलीवुड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में डोईवाला के सरदार लड़कों का जलवा।
डोईवाला से खबर हैं _
डोईवाला क्षेत्र के लिए गर्व का पल तब आया जब यहां के युवाओं ने बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई।

फिल्म में देशभक्ति और जांबाज़ी से भरी सैनिकों की भूमिका निभाते हुए ये युवा नजर आए, वहीं मुख्य भूमिका में बॉलीवुड स्टार सन्नी देओल दिखाई दे रहे हैं।

फिल्म में काम करने वाले जसप्रीत सिंह जस्सी ने इस अनुभव को अपने जीवन का यादगार पल बताते हुए कहा—
“यह मौका मेरे लिए जीवन भर की उपलब्धि है। देश के लिए सैनिक की भूमिका निभाना गर्व की बात है।”

फिल्म की रिलीज़ के बाद से ही स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है और सोशल मीडिया पर डोईवाला के इन युवाओं की जमकर तारीफ हो रही है।
डोईवाला क्षेत्र के तमाम लड़कों ने देहरादून में बॉर्डर 2 की शूटिंग में लगभग 1 महीने तक काम किया और फिल्म के हीरो सन्नी देओल के साथ कई फिल्मी सीन शूट किए।



