Blogउत्तराखंडजन जागरूक कार्यक्रमपर्यटनमनोरंजनयूथराजनीति

The students of Kasturba Gandhi School, Tehri came to see and know Jolie Grant Airport closely.

जोली ग्रांट एयरपोर्ट को नजदीक से देखने और जानने पहुंची कस्तूरबा गांधी स्कूल टिहरी की छात्राएं।

The Aman Times

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं का देहरादून हवाई अड्डा भ्रमण — विमानन क्षेत्र में करियर अवसरों की ली जानकारी।

देहरादून के जोली ग्रांट एयरपोर्ट से खबर है_

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI), देहरादून द्वारा अपनी सतत जनसंपर्क एवं सामुदायिक सहभागिता पहलों के तहत, टिहरी गढ़वाल स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय (KGBV) की छात्राओं के लिए एक शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह विद्यालय वंचित परिवारों से आने वाली बालिकाओं को शिक्षा प्रदान करने हेतु केंद्र द्वारा वित्तपोषित है।

यह भ्रमण श्री बी.सी.एच. नेगी, निदेशक, देहरादून हवाई अड्डा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को प्रेरित करना और उन्हें विमानन क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न करियर अवसरों से अवगत कराना था।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को टर्मिनल भवन, एप्रन क्षेत्र, हवाई अड्डा अग्निशमन केंद्र तथा एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) टॉवर का भ्रमण कराया गया।

उन्हें हवाई अड्डा संचालन, सुरक्षा प्रणालियों, आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र तथा विमान आवागमन को सुरक्षित रखने में एयर ट्रैफिक नियंत्रकों की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

विमान एवं ग्राउंड ऑपरेशन्स को नज़दीक से देखने, फायर स्टेशन में दिए गए प्रदर्शनों और ATC की कार्यप्रणाली को समझने का अनुभव छात्राओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक रहा।

संवाद सत्रों में विमानन क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया और छात्राओं को एयरपोर्ट ऑपरेशन्स, सुरक्षा, ATC, इंजीनियरिंग तथा एयरलाइन सेवाओं जैसे क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इस प्रकार की पहलों के माध्यम से AAI निरंतर रूप से युवा छात्राओं के साथ जुड़ाव बढ़ा रहा है, ताकि उनमें जागरूकता, आकांक्षा और आत्मविश्वास विकसित हो सके तथा भारत सरकार के महिला सशक्तिकरण और तकनीकी एवं गैर-पारंपरिक क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के विज़न को समर्थन मिल सके।

भ्रमण का समापन एक इंटरैक्टिव सत्र के साथ हुआ, जिसमें छात्राओं ने इस अनूठे शैक्षिक अवसर के लिए AAI देहरादून के प्रति आभार और उत्साह व्यक्त किया।

 

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button