Blogउत्तराखंडएक्शनजागरूक गोष्ठी/सम्मेलनयूथराजनीति

Chief Minister met the selected firefighters in Bharadisain and heard the experiences of the youth.

भराड़ीसैंण में चयनित अग्निवीरों से मिले मुख्यमंत्री, युवाओं के अनुभव सुने।

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो_

भराड़ीसैंण में चयनित अग्निवीरों से मिले मुख्यमंत्री, युवाओं के अनुभव सुने।

चमोली/भराड़ीसैंण_

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने भराड़ीसैंण में चयनित अग्निवीरों के साथ संवाद कर उनके अनुभवों को जाना।

इस दौरान उन्होंने देश सेवा के लिए समर्पित युवाओं के उत्साह, साहस और अनुशासन की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन युवाओं के साथ बिताए गए पल अविस्मरणीय रहेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि चयनित अग्निवीर अपने साहस, अनुशासन और समर्पण से देश की सुरक्षा को और अधिक मजबूत करेंगे और भारत माता की सेवा में सदैव अग्रिम पंक्ति में खड़े रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi के दूरदर्शी और सशक्त नेतृत्व में आज देश की सशस्त्र सेनाएं लगातार सक्षम और सुदृढ़ हो रही हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना देश की सुरक्षा के लिए हर मोर्चे पर मजबूती से खड़ी है और किसी भी चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने में पूरी तरह सक्षम है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें राष्ट्र सेवा के लिए निरंतर समर्पित रहने का संदेश भी दिया।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button