
The Aman Times
देहरादून ब्यूरो_
डॉ. एस. के. लाल एनएसएस दल नायक के रूप में करेंगे उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व, डोईवाला महाविद्यालय के स्वयंसेवियों का चयन
डोईवाला / देहरादून:
राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में डॉ. शिव कुमार लाल उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व दल नायक के रूप में करेंगे।
शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला से दो स्वयंसेवियों सहित आठ सदस्यीय टीम इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करेगी।

यह राष्ट्रीय कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में 10 से 16 मार्च तक Neotia University, साउथ कोलकाता में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में देश के 14 राज्यों से 120 स्वयंसेवी और 16 टीम लीडर हिस्सा लेंगे।
उत्तराखंड से चयनित स्वयंसेवियों में सुप्रिया बिष्ट, दिव्या बिष्ट, सिमरन, भूमिका बिष्ट, ऋषभ सिंह, ऋषभ शर्मा, देवाशीष और दीपांशु पांडे शामिल हैं। यह टीम कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड की कला, संस्कृति, भाषा, भोजन और ज्ञान-विज्ञान से जुड़ी विशेषताओं का प्रचार-प्रसार करेगी।
महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर (अर्थशास्त्र) डॉ. शिव कुमार लाल को टीम लीडर के रूप में तथा स्वयंसेवी सिमरन और भूमिका बिष्ट के चयन पर पूरे महाविद्यालय में खुशी का माहौल है। उन्होंने सभी चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे राष्ट्रीय मंच पर उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे।



