Blogउत्तराखंडएक्शनजन जागरूक कार्यक्रमस्वास्थ्य

Joint surprise inspection at medical stores in Mussoorie, serious irregularities found at many places.

मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर संयुक्त औचक निरीक्षण, कई जगह मिलीं गंभीर अनियमितताएं.

The Aman Times

देहरादून ब्यूरो_

 

मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर संयुक्त औचक निरीक्षण, कई जगह मिलीं गंभीर अनियमितताएं

 

तीन मेडिकल स्टोरों में दवा बिक्री पर रोक, फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति और एक्सपायर दवाइयां मिलीं

 

देहरादून/मसूरी।

 

आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को मसूरी क्षेत्र के विभिन्न मेडिकल स्टोरों का संयुक्त औचक निरीक्षण किया गया।

‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’ अभियान के तहत यह कार्रवाई उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों पर की गई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून की सचिव सीमा डुंगराकोटी के नेतृत्व में वरिष्ठ औषधि निरीक्षक मानेन्द्र सिंह राणा और औषधि निरीक्षक विनोद जुगलान ने मेडिकल स्टोरों में लाइसेंस, फार्मासिस्ट की मौजूदगी, दवाओं के रखरखाव, एक्सपायर दवाओं, नारकोटिक्स दवाओं के रिकॉर्ड, फ्रिज एवं तापमान व्यवस्था और सीसीटीवी समेत अन्य व्यवस्थाओं की जांच की।

निरीक्षण के दौरान हैमर्स मेडिकोज, अग्रवाल मेडिकोज, ऑप्टिशियन मेडिकल स्टोर और ए. जेम्स एंड कंपनी मेडिकल स्टोर में विभिन्न अनियमितताएं पाई गईं। कहीं फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिला तो कहीं एक्सपायर दवाइयां अन्य दवाओं के साथ रखी मिलीं। कुछ प्रतिष्ठानों में लाइसेंस संबंधी कमियां, फ्रिज की खराब व्यवस्था, साफ-सफाई का अभाव और अभिलेखों में अनियमितताएं भी सामने आईं।

गंभीर अनियमितताओं के चलते तीन मेडिकल स्टोरों को तत्काल बंद कर दवाइयों के क्रय-विक्रय पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए। वहीं संबंधित संचालकों को नोटिस देकर निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि निरीक्षण का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि आमजन के स्वास्थ्य और उनके वैधानिक अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। औषधियों की गुणवत्ता और सुरक्षित वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

 

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button