Blogउत्तराखंडएक्शनजन जागरूक कार्यक्रमराजनीतिराष्ट्रीय

CM Dhami listened to the problems of the public in the public hearing, gave instructions to the officials to take immediate action.

जनसुनवाई में सीएम धामी ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

 

जनसुनवाई में सीएम धामी ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

 

देहरादून/उत्तराखंड _

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को शासकीय आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान लोगों ने सड़क, पेयजल, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, सिंचाई, रोजगार, स्थानांतरण और स्थानीय विकास से जुड़े विभिन्न मामले मुख्यमंत्री के समक्ष रखे।

मुख्यमंत्री ने एक-एक कर लोगों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की जानकारी ली और नियमों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन मामलों का समाधान विभागीय स्तर पर संभव है, उनमें अनावश्यक विलंब न किया जाए, जबकि शासन स्तर से निर्णय की आवश्यकता वाले प्रकरणों को आवश्यक प्रक्रिया के साथ प्रस्तुत किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और आमजन के बीच सीधा संवाद लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाता है। जनसुनवाई के माध्यम से लोगों को अपनी बात सीधे सरकार तक पहुंचाने का अवसर मिलता है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक सुशासन का लाभ समय पर पहुंचाना है। अधिकारियों को आमजन से जुड़े मामलों में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए नियमों के अनुरूप समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, आयुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, अपर सचिव जे.सी. काण्डपाल सहित मुख्यमंत्री कार्यालय के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button