Blogउत्तराखंडएक्शनजागरूक गोष्ठी/सम्मेलनराजनीति

Review of Jal Jeevan Mission: CM Dhami gave instructions to complete 100% target of ‘Water for every house’

जल जीवन मिशन की समीक्षा: सीएम धामी ने ‘हर घर जल’ का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने के दिए निर्देश.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

 

जल जीवन मिशन की समीक्षा: सीएम धामी ने ‘हर घर जल’ का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने के दिए निर्देश

देहरादून/उत्तराखंड _

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में जल जीवन मिशन की प्रगति, वित्तीय स्थिति, योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव और आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ‘हर घर जल’ का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करते हुए सभी पात्र ग्रामीण परिवारों को निर्धारित समयसीमा में नल कनेक्शन से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि मिशन की सफलता केवल कनेक्शन की संख्या से नहीं, बल्कि हर घर तक नियमित, पर्याप्त, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचने से तय होगी। पूर्ण योजनाओं का स्थलीय सत्यापन भी कराने के निर्देश दिए।

बैठक में सामने आई स्थिति—

▪️ 16,555 योजनाओं में से 15,540 योजनाएं पूरी

▪️ राज्य की औसत प्रगति 92.46 प्रतिशत

▪️ 1,015 योजनाएं अभी प्रगति पर

▪️ 14.48 लाख ग्रामीण परिवारों में से 14.20 लाख परिवारों को नल कनेक्शन

▪️ 14,979 गांवों में से 9,796 गांवों में हर नल से जल का सत्यापन पूरा

 

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन एवं लंबित योजनाओं को मिशन मोड में समयसीमा के भीतर पूरा करने तथा योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की नियमित समीक्षा के निर्देश दिए। पर्वतीय क्षेत्रों में जल स्रोतों के संरक्षण, पुनर्जीवीकरण, वर्षा जल संचयन और जल स्रोतों के पुनर्भरण पर विशेष ध्यान देने को कहा।

 

उन्होंने जनपदवार लक्ष्य, समयसीमा और जवाबदेही तय करने के साथ अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित कार्यदायी संस्था एवं जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश भी दिए।

 

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button