CM Dhami discussed with experts regarding science, technology and environmental protection.
विज्ञान, तकनीक और पर्यावरण संरक्षण को लेकर सीएम धामी ने विशेषज्ञों संग की चर्चा.

The Aman Times
उत्तराखंड ब्यूरो _
विज्ञान, तकनीक और पर्यावरण संरक्षण को लेकर सीएम धामी ने विशेषज्ञों संग की चर्चा
देहरादून/उत्तराखंड _
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय सूद एवं विभिन्न वैज्ञानिक और तकनीकी संस्थानों के विशेषज्ञों के साथ विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 तथा ग्रॉस एनवायरनमेंट प्रोडक्ट (GEP) से संबंधित वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 की तकनीकी रिपोर्ट का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उत्तराखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 में कार्बन क्रेडिट को शामिल करने तथा वाटर हार्वेस्टिंग को आम नागरिकों के लिए सरल, सहज और व्यावहारिक बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध प्राकृतिक विरासत का संरक्षण करते हुए तकनीक के माध्यम से राज्य को ज्ञान, अनुसंधान एवं नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है।

बैठक में नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (ANRF) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. शिव कुमार, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. परमिंदर मैन, HESCO के संस्थापक डॉ. अनिल प्रकाश जोशी और IIT रुड़की के निदेशक प्रो. के.के. पंत सहित अन्य वैज्ञानिक एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे।



