CM Dhami Inaugurates World Disaster Management Conference on Third Anniversary of Silkyara Rescue Operation.
सिलक्यारा बचाव अभियान की तीसरी वर्षगांठ पर विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन का सीएम धामी ने किया उद्घाटन।

The Aman Times
उत्तराखंड ब्यूरो _
- सिलक्यारा बचाव अभियान की तीसरी वर्षगांठ पर विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन-2026 का शुभारंभ
देहरादून/उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिलक्यारा सुरंग बचाव अभियान की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन-2026’ का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उन्होंने सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को 17 दिनों के चुनौतीपूर्ण अभियान के बाद सुरक्षित बाहर निकालने को साहस, तकनीकी दक्षता और सामूहिक संकल्प की ऐतिहासिक मिसाल बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में संचालित इस बचाव अभियान ने देश की आपदा प्रबंधन क्षमता और विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय का उदाहरण प्रस्तुत किया।

अभियान में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), उत्तराखंड पुलिस की SDRF, भारतीय सेना, प्रशासनिक अधिकारियों, विशेषज्ञों, अभियंताओं, माइनर्स और अन्य बचावकर्मियों का योगदान अविस्मरणीय रहा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘वर्ल्ड समिट ऑन डिजास्टर मैनेजमेंट’ पुस्तिका का विमोचन भी किया। सम्मेलन में 50 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों की सहभागिता को आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में वैश्विक अनुभवों, आधुनिक तकनीक और नवाचारों के आदान-प्रदान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस अवसर पर प्रसिद्ध पर्यावरणविद् एवं हेस्को के संस्थापक पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के सदस्य डॉ. डी.के. असवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



