Chief Minister Dhami met the fire accident victims of Pavani village, assured of all possible help.
पवाणी गांव के अग्निकांड प्रभावितों से मिले मुख्यमंत्री धामी, हर संभव मदद का दिया भरोसा।

The Aman Times
उत्तराखंड ब्यूरो _
पवाणी गांव के अग्निकांड प्रभावितों से मिले मुख्यमंत्री धामी, प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपये की सहायता का ऐलान

**नुकसान का विस्तृत आकलन कर आगे भी दी जाएगी अतिरिक्त मदद, प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा**
मोरी/उत्तरकाशी।**
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले के मोरी क्षेत्र स्थित अग्निकांड प्रभावित पवाणी गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रभावितों के बीच बैठकर उनकी पीड़ा सुनी और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री ने अग्निकांड से प्रभावित प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अग्निकांड से हुए नुकसान का विस्तृत आकलन किया जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को आगे भी आवश्यकतानुसार अतिरिक्त सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें राहत एवं पुनर्वास के लिए हरसंभव मदद दी जाएगी।

मुख्यमंत्री के तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने और संवेदनशीलता के साथ उनकी पीड़ा साझा करने पर प्रभावित परिवारों ने उनका आभार व्यक्त किया।



