Blogउत्तराखंडएक्शनजन जागरूक कार्यक्रमयूथराजनीति

Dhami government released five year report card, counted achievements.

धामी सरकार ने जारी किया पांच साल का रिपोर्ट कार्ड, गिनाईं उपलब्धियां।

**The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

 

धामी सरकार ने जारी किया पांच साल का रिपोर्ट कार्ड, 36 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

 

**देहरादून/उत्तराखंड

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में राज्य सरकार के पांच वर्षों के कार्यों और उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड जारी किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तीकरण, किसान कल्याण, पर्यटन, उद्योग, निवेश, सड़क, रेल और कानून व्यवस्था सहित विभिन्न क्षेत्रों में सरकार के कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि बीते पांच वर्षों में 36 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। प्रदेश में 3.10 लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बनी हैं, जबकि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत प्राप्त 3.56 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों में से एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्ताव धरातल पर उतर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि अटल आयुष्मान योजना के तहत 63 लाख से अधिक कार्ड बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से आठ लाख से अधिक किसानों को लाभ मिला है। वहीं, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना और सड़क एवं हवाई कनेक्टिविटी के क्षेत्र में भी तेजी से कार्य हुए हैं।

 

मुख्यमंत्री ने समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून, भू-कानून और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई को सरकार की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार का लक्ष्य विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध उत्तराखंड का निर्माण करना है। रिपोर्ट कार्ड विमोचन कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत, त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट सहित मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button