Blogउत्तराखंडएक्शनजन जागरूक कार्यक्रमराजनीति

Chief Minister Dhami listened to public problems in Chief Sevak Sadan, gave instructions to officials for quick disposal.

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यसेवक सदन में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

**The Aman Times |

उत्तराखंड ब्यूरो _

 

# मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यसेवक सदन में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

 

**सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, भूमि विवाद और पेंशन से जुड़े मामले पहुंचे मुख्यमंत्री के सामने, अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश**

 

देहरादून/उत्तराखंड _

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्यसेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान लोगों ने सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, भूमि संबंधी प्रकरणों, आर्थिक सहायता, पेंशन और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उनका यथाशीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। अधिकारियों को आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य करना चाहिए। लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की जिम्मेदारी है। विशेष रूप से दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की समस्याओं के समाधान पर प्राथमिकता से ध्यान दिया जाए। राज्य सरकार का उद्देश्य पात्र लोगों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और आमजन को राहत प्रदान करना है।

**’धन्य धन्य धामी जी’ गीत एवं पोस्टर का विमोचन**

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘धन्य धन्य धामी जी’ गीत एवं पोस्टर का भी विमोचन किया। गीत को निर्मल अनुरागी और अंजलि अनुरागी ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसका संगीत निर्देशन रणजीत सिंह ने किया है।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button