Blogउत्तराखंडजन जागरूक कार्यक्रमजागरूक गोष्ठी/सम्मेलननिकाय चुनाव निर्वाचन 2024_25मनोरंजनयूथराजनीति

Chief Minister Pushkar Singh Dhami addressed the Jan Ashirwad rally in Mangalore.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलौर में जन आशीर्वाद रैली को किया संबोधित।

# The Aman Times | हरिद्वार

 

## मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलौर में जन आशीर्वाद रैली को किया संबोधित, विकास और किसान कल्याण को बताया सरकार की प्राथमिकता

 

**मंगलौर (हरिद्वार)।**

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलौर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में प्रतिभाग कर बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जनता से मिले स्नेह और आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य जनकल्याण और प्रत्येक क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के लिए विकास की असली कसौटी जनकल्याण है। मंगलौर सहित उत्तराखंड के प्रत्येक क्षेत्र का समान विकास, समाज के हर वर्ग का उत्थान और किसानों का कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सरकार का संकल्प है कि विकास की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे और मंगलौर भी विकास की मुख्यधारा में अग्रणी भूमिका निभाए।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का विश्वास और आशीर्वाद ही सरकार की सबसे बड़ी ताकत है। जनसहभागिता के साथ प्रदेश को विकास के नए आयामों तक पहुंचाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।

रैली में राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, पूर्व लोकसभा सांसद रमेश बिधूड़ी, हरियाणा के विधायक मनमोहन भड़ाना, भाजपा रुड़की जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद, स्वामी रसिक महाराज और करतार सिंह भड़ाना सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। रैली में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।

 

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button