Blogजन जागरूक कार्यक्रमनिकाय चुनाव निर्वाचन 2024_25मनोरंजनयूथराजनीति

CM Dhami welcomed the Samrasata Sankalp Yatra on Guru Ravidas Jayanti, gave the message of social unity.

गुरु रविदास जयंती पर निकली समरसता संकल्प यात्रा का सीएम धामी ने किया स्वागत, सामाजिक एकता का दिया संदेश।

**The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

 

**गुरु रविदास जयंती पर निकली समरसता संकल्प यात्रा का सीएम धामी ने किया स्वागत, सामाजिक एकता का दिया संदेश।**

हरिद्वार _

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर निकाली जा रही समरसता संकल्प यात्रा का स्वागत किया और जनसभा को संबोधित किया।

सीएम धामी ने कहा कि गुरु रविदास महाराज ने जाति-पाति और ऊंच-नीच से ऊपर उठकर समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति विभाजन में नहीं, बल्कि एकता, समानता और सबकी भागीदारी में निहित है।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी, कैबिनेट मंत्री खजान दास, प्रदीप बत्रा, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी सहित अनेक साधु-संत एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button