Blogउत्तराखंडजन जागरूक कार्यक्रमजागरूक गोष्ठी/सम्मेलनदेशपर्यटनमनोरंजनयूथराजनीति

CM Dhami inaugurated the Baikunth Chaturdashi fair, helicopter service from Srinagar to Dehradun will start soon.

बैकुंठ चतुर्दशी मेले का सीएम धामी ने किया शुभारंभ, श्रीनगर से देहरादून जल्द शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा.

**The Aman Times | श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल**

 

### बैकुंठ चतुर्दशी मेले का सीएम धामी ने किया शुभारंभ, श्रीनगर से देहरादून जल्द शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

श्रीनगर/उत्तराखंड _

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कमलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने मेले में महिला स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और सिलबट्टे पर पहाड़ी नमक भी पीसा।

मुख्यमंत्री ने श्रीनगर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए जल्द श्रीनगर-देहरादून हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने, यूकॉस्ट के माध्यम से साइंस सिटी विकसित करने और श्रीनगर नगर निगम के नए कार्यालय भवन के निर्माण की घोषणा की। साथ ही धारी देवी मंदिर सहित पांच प्रयागों में आधुनिक घाटों के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण की बात कही।

उन्होंने बताया कि श्रीनगर में करीब 200 करोड़ की सीवर लाइन परियोजना और 650 करोड़ की लागत से एनआईटी का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार धार्मिक विरासत के संरक्षण, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button