Blogउत्तराखंडएक्शनक्राइम

Sukhwant Singh suicide case- formation of high level SIT under the chairmanship of IG STF, instructions for in-depth investigation.

सुखवन्त सिंह आत्महत्या प्रकरण-IG STF की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय SIT का गठन, गहन विवेचना के निर्देश।

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

◼️ सुखवन्त सिंह आत्महत्या प्रकरण-IG STF की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय SIT का गठन, गहन विवेचना के निर्देश

◼️ निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने हेतु 12 पुलिस कर्मियों का तत्काल जनपद चमोली एवं रुद्रप्रयाग स्थानान्तरण

◼️ मृतक द्वारा जारी वीडियो, E-Mail में तथ्यों के विस्तृत परीक्षण के निर्देश।

उत्तराखंड पुलिस के डीजीपी दीपम सेठ ने काशीपुर के किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में उच्च स्तरीय जांच के लिए SIT का गठन करते हुए पुलिस अधिकारियों की तैनाती की है ताकि मामले की जांच की जा सकें।

जनपद ऊधमसिंह नगर के ग्राम पैगा, थाना आईटीआई निवासी श्री सुखवन्त सिंह द्वारा 10/11 जनवरी, 2026 की रात्रि काठगोदाम, हल्द्वानी में आत्महत्या किये जाने के प्रकरण में पुलिस मुख्यालय ने सम्बन्धित अभियोगों की गहन विवेचना हेतु पुलिस महानिरीक्षक STF श्री नीलेश आनन्द भरणे की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय विशेष अन्वेषण दल (SIT) का गठन किया है।

SIT में पुलिस अधीक्षक चम्पावत श्री अजय गणपति, क्षेत्राधिकारी टनकपुर सुश्री वन्दना वर्मा, निरीक्षक श्री दिवान सिंह बिष्ट एवं उपनिरीक्षक श्री मनीष खत्री को शामिल किया गया है।

Screenshot

निष्पक्ष एवं पारदर्शी विवेचना के दृष्टिगत निलम्बित 03 SI, 01 ASI, 01 मुख्य आरक्षी और 07 आरक्षी कुल 12 पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से गढ़वाल रेंज में जनपद चमोली एवं रुद्रप्रयाग स्थानान्तरित कर दिया गया है।

पुलिस मुख्यालय द्वारा उक्त प्रकरण से सम्बन्धित सोशल मीडिया में प्रसारित वीडियो एवं मृतक द्वारा ई-मेल के माध्यम से की गयी शिकायत, जिसमें स्थानीय व्यक्तियों तथा जनपद ऊधमसिंहनगर पुलिस के अधिकारियों/कर्मियों के विरुद्ध कतिपय आरोप लगाये गये हैं, उक्त आरोपों के तथ्यों का विस्तृत परीक्षण कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई किए जाने हेतु भी निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन
The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button