Blogउत्तराखंडजागरूक गोष्ठी/सम्मेलनसम्मान

33 plumbers honored on World Plumber Day, honored by giving tool kit.

विश्व प्लम्बर दिवस पर 33 प्लम्बर्स सम्मानित, टूल किट देकर किया गया सम्मान.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

विश्व प्लम्बर दिवस पर 33 प्लम्बर्स सम्मानित, टूल किट देकर किया गया सम्मान

देहरादून से खबर हैं _

देहरादून में विश्व प्लम्बर दिवस के अवसर पर जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत भवन सभागार, सर्वे चौक में जिला स्तर पर प्लम्बर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम District Water and Sanitation Mission Dehradun के तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी एवं उपाध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन Abhinav Shah ने किया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड पेयजल निगम और जल संस्थान में पेयजल योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 33 प्लम्बर्स, पम्प ऑपरेटर और फीटर्स को टूल किट भेंट कर सम्मानित किया गया।

 

सीडीओ अभिनव शाह ने अपने संबोधन में कहा कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रथम पंक्ति के कार्यकर्ता—प्लम्बर्स, पम्प ऑपरेटर और फीटर्स—पेयजल योजनाओं के सुचारु संचालन में अहम भूमिका निभाते हैं। इनके प्रयासों से घर-घर नलों के माध्यम से शुद्ध जल की आपूर्ति हो रही है, जिससे जल जनित बीमारियों और शिशु मृत्यु दर में कमी आई है।

 

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को जल संरक्षण, संवर्द्धन और पेयजल स्रोतों की सुरक्षा के लिए शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, उत्तराखण्ड पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता सहित विभिन्न शाखाओं के कर्मचारी और कार्मिक मौजूद रहे।

 

 

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button