Blogउत्तराखंडजन जागरूक कार्यक्रमयूथशिक्षा

Grand inauguration of Wisdom International School in Jeevanwala, beginning of new era of education.

जीवनवाला में विजडम इंटरनेशनल स्कूल का भव्य शुभारंभ, शिक्षा के नए युग की शुरुआत।

The Aman Times

देहरादून न्यूरो_

जीवनवाला में विजडम इंटरनेशनल स्कूल का भव्य शुभारंभ, शिक्षा के नए युग की शुरुआत

डोईवाला/जीवन वाला से खबर हैं ४

डोईवाला के जीवनवाला क्षेत्र में विजडम इंटरनेशनल स्कूल का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में विद्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, स्कूल के प्रबंध निदेशक भूपेंद्र सिंह बिट्टा, जसविंदर कौर, ग्राम प्रधान गुरजीत सिंह लाड़ी तथा नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर और देहरादून मेयर सौरभ थपलियाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर स्कूल का उद्घाटन किया।

इस मौके पर विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि यह विद्यालय आधुनिक सुविधाओं और उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण के साथ क्षेत्र के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह संस्थान बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाएगा।

विद्यालय के एमडी भूपेंद्र सिंह बिट्टा ने अपने संबोधन में कहा कि उनका उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व विकास, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उन्हें एक बेहतर नागरिक बनाना है।

विद्यालय की स्थापना से अब डोईवाला क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही बेहतर शैक्षणिक अवसर प्राप्त होंगे।

oplus_0

स्कूल उद्घाटन समारोह में देहरादून नगर के मेयर सौरभ थपलियाल, देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर, ऋषिकेश भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, सहित तमाम लोगों ने शिरकत की।

oplus_0
oplus_0
oplus_0

 

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button