Kanya puja at Chief Minister’s residence on Ram Navami, CM gave message of faith and values.
रामनवमी पर मुख्यमंत्री आवास में कन्या पूजन, सीएम ने दिया आस्था और संस्कारों का संदेश.

The Aman Times
उत्तराखण्ड ब्यूरो_
रामनवमी पर मुख्यमंत्री आवास में कन्या पूजन, सीएम ने दिया आस्था और संस्कारों का संदेश
देहरादून से खबर हैं _
रामनवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में पुष्कर सिंह धामी ने कन्या पूजन कर देवी स्वरूपा बालिकाओं का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक विधि-विधान से कन्याओं को भोजन कराया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य, धर्म और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी का जीवन सुख, समृद्धि और खुशहाली से परिपूर्ण हो तथा प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।

सीएम ने कहा कि रामनवमी का यह पावन पर्व मर्यादा, आदर्शों और नैतिक मूल्यों के प्रति हमारी आस्था को और अधिक सुदृढ़ करता है। साथ ही कन्या पूजन को भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग बताते हुए उन्होंने इसे नारी सम्मान और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया।

मुख्यमंत्री ने अंत में प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं।



