
The Aman Times
देहरादून ब्यूरो_
ऑपरेशन प्रहार के तहत डोईवाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक तस्कर गिरफ्तार
डोईवाला/देहरादून से खबर हैं _
मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” विजन और ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में कोतवाली डोईवाला पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध स्मैक बरामद की है।

पुलिस के अनुसार लच्छीवाला फ्लाईओवर के नीचे चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर विशाल उर्फ गोपी (24 वर्ष) निवासी दौड़बसी खत्ता, डोईवाला को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से 7.59 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह स्वयं भी नशे का आदी है और कम दामों में स्मैक खरीदकर अन्य नशेड़ियों को अधिक कीमत पर बेचने की फिराक में था। पुलिस के अनुसार अभियुक्त पूर्व में चोरी के मामले में भी जेल जा चुका है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
⚠️ दून पुलिस का संदेश — नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।



