Blogएक्शनजन जागरूक कार्यक्रमपर्यटनमनोरंजनयूथराजनीति

Kanwar fair will be monitored through CCTV, drones and AI, CM Dhami tightens control on officials.

CCTV, ड्रोन और AI से होगी कांवड़ मेले की निगरानी, सीएम धामी ने कसी अधिकारियों पर लगाम.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

 

हरिद्वार में कांवड़ मेले की तैयारियों की सीएम धामी ने की समीक्षा, सुरक्षा और सुविधाओं पर दिए सख्त निर्देश

हरिद्वार/उत्तराखंड _

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने आगामी कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा सभी विभाग मिशन मोड में कार्य करें।

बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों, गंगा घाटों, पुलों और प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन और एआई आधारित तकनीक के माध्यम से 24×7 निगरानी रखने को कहा। उन्होंने दो टूक कहा कि व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी और कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कांवड़ मार्गों, शिविरों और विश्राम स्थलों पर पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा प्रमुख स्थानों पर मेडिकल कैंप, एम्बुलेंस, चिकित्सकों और आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा।

मानसून को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त व्यवस्थाएं करने और यातायात प्रबंधन को प्रभावी बनाने पर भी विशेष जोर दिया।

बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, मदन कौशिक, राम सिंह कैड़ा, प्रदीप बत्रा, विधायक आदेश चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button