Blogउत्तराखंडएक्शनजन जागरूक कार्यक्रमराजनीतिराष्ट्रीय

CM Dhami’s big announcement: Haridwar will be made a modern and world class spiritual city.

सीएम धामी का बड़ा ऐलान: हरिद्वार को बनाया जाएगा आधुनिक और विश्वस्तरीय आध्यात्मिक शहर.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

 

हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने ₹235 करोड़ की चार परियोजनाओं का किया शिलान्यास

हरिद्वार/उत्तराखंड४

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर के तहत करीब 235 करोड़ रुपये की चार प्रमुख आधारभूत अवसंरचना परियोजनाओं का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।

यूआईआईडीबी द्वारा संचालित इन परियोजनाओं का उद्देश्य महाकुंभ-2027 की तैयारियों को मजबूत करना, श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा हरिद्वार की आधारभूत संरचना को आधुनिक बनाना है।

इन परियोजनाओं का हुआ शुभारंभ

 

₹43.25 करोड़ – प्रशासनिक मार्ग कॉरिडोर विकास परियोजना (भूमि पूजन)

 

₹66.76 करोड़ – हर की पैड़ी एवं सुभाष घाट का पुनरुद्धार

 

₹66.34 करोड़ – हर की पैड़ी के उत्तर क्षेत्र में आधारभूत अवसंरचना विकास

 

₹58.84 करोड़ – रोड़ी बेलवाला क्षेत्र का पुनर्विकास

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महाकुंभ-2027 को इतिहास का सबसे दिव्य, भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित महाकुंभ बनाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य कर रही है।

सीएम धामी ने बताया कि हरिद्वार में नए घाटों, पुलों, सड़क चौड़ीकरण, यातायात आधुनिकीकरण, हेलीपोर्ट, पॉड टैक्सी और हर की पैड़ी से चंडी देवी एवं मनसा देवी तक रोपवे जैसी परियोजनाओं पर भी तेजी से काम चल रहा है। साथ ही कांवड़ यात्रा के लिए स्थायी एवं आधुनिक कांवड़ पटरी मार्ग विकसित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार विकास के साथ-साथ देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए भी प्रतिबद्ध है और प्रदेश में समान नागरिक संहिता, सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून, नकल विरोधी कानून तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस जैसी नीतियों पर प्रभावी ढंग से कार्य किया जा रहा है।

समारोह में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, मदन कौशिक सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button