
The Aman Times
डोईवाला/देहरादून ब्यूरो_
जोली ग्रांट/डोईवाला के जवान महावीर सिंह रावत का हृदय गति रुकने से निधन, आज सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
जोली ग्रांट/डोईवाला से खबर हैं _
डोईवाला के जोली ग्रांट स्थित कोठारी मोहल्ला निवासी 51 वर्षीय महावीर सिंह रावत पुत्र बीरेंद्र सिंह रावत का ड्यूटी के दौरान तमिलनाडु के कोयंबटूर में हृदय गति रुकने से निधन हो गया।
महावीर सिंह रावत 15 गढ़वाल राइफल में हवलदार तथा बाद में डीएससी (डिफेंस सिक्योरिटी कोर) में नायक के पद पर तैनात थे।

शनिवार देर शाम उनका पार्थिव शरीर जोली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचा, जहां उन्हें सैनिक सम्मान दिया गया। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर उनके जोली ग्रांट स्थित आवास लाया गया।

आज हरिद्वार में पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
क्षेत्र में शोक की लहर है, परिजनों और स्थानीय लोगों ने वीर जवान को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।



