Blogउत्तराखंडएक्सीडेंटक्राइम

Journalist Hem Bhatt assaulted, threatened by unknown people riding a scooter.

पत्रकार हेम भट्ट के साथ मारपीट, स्कूटी सवार अज्ञात लोगों ने दी धमकी.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

पत्रकार हेम भट्ट के साथ मारपीट, स्कूटी सवार अज्ञात लोगों ने दी धमकी

देहरादून से खबर हैं _

देहरादून के वरिष्ठ पत्रकार और जयभारत टीवी के प्रतिनिधि हेम भट्ट के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार को डालनवाला क्षेत्र में एमकेपी चौक से आगे रेसकोर्स रोड पर हुई, जब वे अपने कार्यालय से घर जा रहे थे।

पीड़ित पत्रकार हेम भट्ट ने कोतवाली डालनवाला में तहरीर देकर बताया कि स्कूटी सवार तीन अज्ञात लोगों ने उनकी मोटरसाइकिल को ओवरटेक कर रोका, गाली-गलौज की और मारपीट की। आरोपियों ने उन्हें खबरें चलाने को लेकर जान से मारने की धमकी भी दी।

इस मामले में पुलिस ने तत्काल मुकदमा संख्या 26/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 115(2), 352 और 351(3) के तहत केस पंजीकृत किया है। मामले की जांच उप निरीक्षक नरेन्द्र कोटियाल, चौकी प्रभारी आराघर द्वारा की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर अज्ञात हमलावरों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button