Blogउत्तराखंडजन जागरूक कार्यक्रमदेशपर्यटनमनोरंजनयूथराजनीतिराष्ट्रीय

Chief Minister Pushkar Singh Dhami reached Rishikesh, inaugurated the Char Dham Yatra-2026.

ऋषिकेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,चारधाम यात्रा-2026 का किया भव्य शुभारंभ।

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

 

ऋषिकेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,चारधाम यात्रा-2026 का किया भव्य शुभारंभ।

ऋषिकेश/उत्तराखंड_

ऋषिकेश में संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति द्वारा आयोजित चारधाम यात्रा-2026 के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे और चार धाम यात्रा का शुभारंभ करते हुए यात्रा पर जा रही बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर सीएम धामी ने प्लास्टिक मुक्त चारधाम यात्रा का संदेश देते हुए श्रद्धालुओं को कपड़े के बैग भी वितरित किए गए, ताकि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान यात्रा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य परीक्षण, भोजन, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित रहें और यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस मौके पर बाबा केदार, प्रभु बदरी विशाल एवं माँ गंगा-यमुना से सभी श्रद्धालुओं की सुखद और सुरक्षित यात्रा की कामना की गई।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, प्रदीप बत्रा, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, ऋषिकेश के मेयर शंभू पासवान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button