Blogउत्तराखंडजागरूक गोष्ठी/सम्मेलनयूथराष्ट्रीय

‘Indian Defense Conclave 2026’ organized in SRHU, brainstorming on defense technologies.

एसआरएचयू में ‘इंडियन डिफेंस कॉन्क्लेव 2026’ का आयोजन, रक्षा तकनीकों पर हुआ मंथन.

The Aman Times

देहरादून/उत्तराखंड ब्यूरो_

 

एसआरएचयू में ‘इंडियन डिफेंस कॉन्क्लेव 2026’ का आयोजन, रक्षा तकनीकों पर हुआ मंथन

 

जोली ग्रांट/डोईवाला, 20 अप्रैल 2026।

एसआरएचयू स्कूल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, जौलीग्रांट में ‘इंडियन डिफेंस कॉन्क्लेव 2026’ का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों ने उभरती रक्षा तकनीकों, राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों और अकादमिक-रक्षा सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की।

कॉन्क्लेव का शुभारंभ आदि कैलाश सभागार में संस्थापक डॉ. स्वामी राम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर एसएसटी के डीन डॉ. प्रमोद कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि अकादमिक संस्थानों और रक्षा क्षेत्र के बीच समन्वय से छात्रों को शोध व नवाचार के बेहतर अवसर मिल सकते हैं।

 

कार्यक्रम में डॉ. विकास कुमार ने डीआरडीओ के अंतर्गत एयरोनॉटिकल रिसर्च और रक्षा नवाचार में हो रही प्रगति पर प्रकाश डाला। कर्नल मयंक चौबे (सेनि.) ने रक्षा सेवाओं में नेतृत्व, अनुशासन और रणनीतिक सोच के महत्व को रेखांकित करते हुए छात्रों को करियर संबंधी मार्गदर्शन दिया।

वहीं कुमार सुब्रमण्यम चितंबरम अय्यर (आईएनएएस) ने नौसेना की रक्षा प्रणालियों और समुद्री सुरक्षा चुनौतियों पर विस्तार से जानकारी साझा की। डॉ. सूर्यनारायण विक्रांत कर्रा ने रक्षा इंजीनियरिंग और एयरोस्पेस में उन्नत मटेरियल्स की भूमिका को समझाया, जबकि डॉ. वैभव गुप्ता ने रक्षा प्रणालियों में ऑप्टिकल व सेंसिंग तकनीकों के उपयोग पर अपनी प्रस्तुति दी।

 

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने विशेषज्ञों से संवाद कर अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए। अंत में डॉ. नील मणि ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत कर कार्यक्रम का समापन किया।

 

— The Aman Times

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button