Blogउत्तराखंडएक्शनजन जागरूक कार्यक्रमदेशपर्यटनराजनीति

CM Dhami conducted on-site inspection of development works in Badrinath Dham.

बदरीनाथ धाम में विकास कार्यों का CM धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

 

बदरीनाथ धाम में विकास कार्यों का CM धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्धता पर दिया जोर

बद्रीनाथ/उत्तराखंड_

श्री बदरीनाथ धाम में चल रहे मास्टर प्लान के तहत विकास कार्यों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और समयबद्धता का बारीकी से जायजा लिया तथा अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि धाम से जुड़े सभी विकास कार्य जिलाधिकारी की प्रत्यक्ष निगरानी में तय समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि यह परियोजना केवल निर्माण नहीं, बल्कि आस्था और उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान सीएम ने बीआरओ बाईपास रोड, लूप रोड, लेक, आईएसबीटी, सिविक एमिनिटी भवन, टीआईसीसी और अराइवल प्लाजा जैसे पूर्ण हो चुके कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने इन परियोजनाओं के शीघ्र हस्तांतरण के निर्देश देते हुए कहा कि इनका लाभ जल्द से जल्द तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों तक पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इन परिसंपत्तियों के संचालन और रखरखाव के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने को कहा, ताकि दीर्घकालिक रूप से इनकी गुणवत्ता और उपयोगिता बनी रहे। उन्होंने यह भी कहा कि विकास कार्यों का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आधुनिक सुविधाओं से युक्त तीर्थ अनुभव प्रदान करना है।

पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि सभी कार्यों में स्वच्छता, हरित मानकों और सतत विकास के सिद्धांतों का पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम की पवित्रता और प्राकृतिक सौंदर्य को अक्षुण्ण रखते हुए ही विकास कार्य आगे बढ़ाए जाएं।

 

 

अपडेट के लिए जुड़े रहें – The Aman Times

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button