Blogउत्तराखंडजन जागरूक कार्यक्रमयूथराष्ट्रीयसम्मान

Martyrs Azam Sardar Bhagat Singh remembered in Doiwala.

 श्री गुरु नानक देव वेलफेयर सोसाइटी द्वारा शहीद ए आज़म सरदार भगत सिंह की 117 वीं जयंती के अवसर पर दी गई श्रद्धांजलि।

The Aman Times

डोईवाला ब्यूरो_

डोईवाला में याद किए गए शहीदें आजम सरदार भगत सिंह।

श्री गुरु नानक देव वेलफेयर सोसाइटी द्वारा शहीद ए आज़म सरदार भगत सिंह की 117 वीं जयंती के अवसर पर दी गयी श्रद्धांजलि।

चांदमारी स्थित भगत सिंह चौक पर गुरु नानक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे अखिल भारतीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष दलजीत सिंह ने भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा है कि आज का दिन हमारे लिए गौरव का दिन है क्योंकि क्रांति की मशाल जलाने वाले सरदार भगत सिंह ने आज ही के दिन 28 सितम्बर 1907 को जिला लायलपुर पंजाब के गांव बंगा मे जन्म लिया था। जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अंग्रेजों से लोहा लेते हुए मात्र 23 वर्ष की उम्र में हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया था। ऐसे महान क्रांतिकारी को उनकी जयंती के अवसर पर याद किया जाना पूरे देश के लिए गर्व की बात।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री गुरु नानक देव वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष एवं किसान नेता बलवीर सिंह ने कहा है कि हमें शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह के बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए उन्होंने कहा कि सरदार भगत सिंह क्रांति की एक ऐसी मशाल थी जिनके नेतृत्व में सैकड़ो क्रांतिकारियों ने अपनी शहादत देकर देश को आजाद करने के लिए महत्वपूर्ण रोल अदा किया।

उन्होंने बताया कि जब भगत सिंह जेल में थे तो उनके पिता ने न्यायाधिकरण के लिए शिफारिश की तो भगत सिंह ने एक पत्र अपने पिता को लिखकर कहा था यदि किसी और ने ऐसा किया तो मैं उसे देशद्रोही से कम नहीं मानूंगा। भगत सिंह ने कहा था मेरी एक शहादत से हजारों भगत सिंह जिंदा होंगे इसलिए उन्होंने अपनी शहादत का जाम पीना मंजूर किया।

शहीद भगत सिंह की जयंती के मौके पर युवा अधिवक्ता ने ब्लड डोनेट कर दी सरदार भगत सिंह को श्रद्धांजलि।

कार्यक्रम को संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक ताजेंद्र सिंह ने भी सम्बोधित करते हुए भगत सिंह को याद किया और उनके विचारों पर चलने के लिए सभी से आह्वान किया। उन्होंने कहा है कि भगत सिंह एक विचार थे जिन्होंने पूरे देश को एक सूत्र में पहनने का काम किया और क्रांति की ऐसी मशाल जलाई की अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए। उन्होंने कहा है कि जहां एक और उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत से देश को आजाद कराया वहीं दूसरी ओर अपने विचारों से क्रांति की मशाल जलाई ऐसे महान क्रांतिकारी को बार-बार नमन। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने भगत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनको अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम को मुख्य रूप से कृषक फेडरेशन के अध्यक्ष उमेद बोरा। किसान सभा मण्डल उपाध्यक्ष ज़ाहिद अंजुम, इंद्रजीत सिंह, एडवोकेट साकिर हुसैन, संजीव लोधी, जितेंद्र कुमार,अश्वनी त्यागी,आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सरदार अरविंदर सिंह ने किया।

कार्यक्रम के अंत में 2 मिनट का मौन रखते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

कार्यक्रम में जसवीर सिंह,मलकीत सिंह,रूद्रप्रसाद,मलकीत सिंह,अवतार सिंह, दीदार सिंह,गुरदीप सिंह ग्रेवाल, जरनैल सिंह, परमजीत सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित।

 

 

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button