Blogउत्तराखंडएक्शनजन जागरूक कार्यक्रमयूथराजनीतिसम्मान

CM Dhami gave the message of ‘Vocal for Local’ by purchasing local products.

स्थानीय उत्पादों की खरीदारी कर CM धामी ने दिया ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

 

स्थानीय उत्पादों की खरीदारी कर CM धामी ने दिया ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश

 

देहरादून।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में आयोजित ‘सशक्त बहना उत्सव’ के तहत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया और विभिन्न स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आगामी त्योहारों में स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को आगे बढ़ाने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति द्वारा स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से तैयार किए जा रहे उत्पाद राज्य की स्थानीय संस्कृति, परंपरा और हुनर की पहचान हैं। इन उत्पादों की खरीद से स्थानीय महिलाओं की आजीविका को मजबूती मिलने के साथ उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में भी सहायता मिलती है।

उन्होंने कहा कि त्योहारों का समय स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का बेहतर अवसर है। प्रदेशवासी उपहार और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी में स्थानीय उत्पादों को अधिक से अधिक प्राथमिकता दें। स्थानीय उत्पाद की प्रत्येक खरीद किसी परिवार की आय बढ़ाने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में योगदान देती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिला स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों के उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि इस त्योहारी सीजन में स्थानीय उत्पाद खरीदें और दूसरों को भी प्रेरित करें, ताकि ‘वोकल फॉर लोकल’ को जन-अभियान बनाया जा सके। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने से आत्मनिर्भर उत्तराखंड और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती मिलेगी।

 

The Aman Times | देहरादून

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button