Blogउत्तराखंडजन जागरूक कार्यक्रमराजनीति

Chief Minister Pushkar Singh Dhami reached Delhi, met Union Cabinet Shivraj Singh Chouhan.

दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केन्द्रीय कैबिनेट शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात।

The Aman Times | उत्तराखंड

 

PMGSY की 315 सड़कों के प्रस्तावों को जल्द मंजूरी देने की मांग, CM धामी ने शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात

 

नई दिल्ली/उत्तराखंड _

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्राम्य विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उत्तराखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत प्रस्तावित सड़कों के निर्माण और उनके प्रस्तावों की स्वीकृति को लेकर चर्चा की।

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों को सड़क सुविधा से जोड़ने के उद्देश्य से PMGSY के तहत 315 सड़कों के प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे गए हैं। इन सड़कों के निर्माण से प्रदेश की 610 बसावटों को सड़क संपर्क से जोड़ने में मदद मिलेगी।

 

दूरस्थ क्षेत्रों में बढ़ेगी कनेक्टिविटी

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सड़कों के बनने से दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा। साथ ही ग्रामीण आबादी को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और अन्य आवश्यक सुविधाओं तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री से इन प्रस्तावों को जल्द से जल्द स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले उत्तराखंड में सड़क संपर्क ग्रामीण विकास की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। सड़क नेटवर्क के विस्तार से सीमांत एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विकास को गति मिलने के साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।

 

शिवराज सिंह चौहान ने दिया आश्वासन

 

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि उत्तराखंड सरकार की ओर से प्रस्तुत सड़कों के प्रस्तावों को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्र सरकार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों तक बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि PMGSY के तहत सड़कों का निर्माण ग्रामीण आबादी को बेहतर संपर्क सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही उत्तराखंड के समग्र विकास को नई गति देगा।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button