CM Dhami and BJP National President Nitin Nabin attended the Punjabi Pride Conference in Rudrapur.
रुद्रपुर में पंजाबी गौरव सम्मेलन में शामिल हुए सीएम धामी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी रहे मौजूद।

The Aman Times
उत्तराखंड ब्यूरो _
रुद्रपुर में पंजाबी गौरव सम्मेलन में शामिल हुए सीएम धामी
रुद्रपुर/ऊधम सिंह नगर _
ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में आयोजित पंजाबी गौरव सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की गरिमामयी उपस्थिति रही। सम्मेलन में सिख समाज की गौरवशाली परंपरा, गुरुओं के त्याग और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सिख समाज के सम्मान, कल्याण और उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। सिख धर्म के दसों गुरुओं की महान परंपरा, उनके त्याग, तपस्या और राष्ट्र के प्रति योगदान को सम्मान देने के साथ उनकी शिक्षाओं एवं विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए भी कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

सीएम धामी ने कहा कि केंद्र सरकार ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर के निर्माण से लेकर श्री गुरु तेग बहादुर जी की 400वीं जयंती के आयोजन और वीर बाल दिवस के माध्यम से सिख गुरुओं एवं साहिबजादों के अद्वितीय बलिदान को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि सिख समाज की गौरवशाली विरासत और राष्ट्र के प्रति योगदान देश के लिए सदैव प्रेरणादायी रहा है।

सम्मेलन में सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, प्रदीप बत्रा, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री बलदेव सिंह औलख सहित भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
The Aman Times



