Blogउत्तराखंडजन जागरूक कार्यक्रमपर्यटनमनोरंजनयूथराजनीति

CM Dhami participates in Gorkhali Mahila Haritalika Teej festival, announcement of grand event at government level.

गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव में शामिल हुए CM धामी, सरकारी स्तर पर भव्य आयोजन की घोषणा.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

 

गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव में शामिल हुए CM धामी, सरकारी स्तर पर भव्य आयोजन की घोषणा

 

देहरादून/उत्तराखंड _

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जसवंत सिंह ग्राउंड, गढ़ी कैंट, देहरादून में आयोजित गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने हरितालिका तीज उत्सव को भविष्य में सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किए जाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने गोर्खाली समाज की माताओं-बहनों को हरितालिका तीज की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि हरितालिका तीज माता पार्वती की अटूट तपस्या, विश्वास, समर्पण और शक्ति का प्रतीक है। यह पर्व दृढ़ संकल्प और अटूट विश्वास के साथ लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

सीएम धामी ने कहा कि माताएं और बहनें हमारी संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों की सबसे बड़ी संरक्षक हैं। उनके प्रयासों से भाषा, लोक परंपराएं और सांस्कृतिक विरासत पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ रही है।

गोरखा समाज की वीरता और राष्ट्रभक्ति को किया नमन

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोर्खाली समाज अपनी वीरता, निष्ठा, परिश्रम और राष्ट्रभक्ति के लिए जाना जाता है। देश की सीमाओं की रक्षा में गोरखा वीरों ने हमेशा अदम्य साहस और शौर्य का परिचय दिया है। देश के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की गोरखा समाज की भावना पर पूरे देश को गर्व है।

उन्होंने बताया कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र में अमर शहीद कप्तान दल बहादुर थापा की स्मृति में बनने वाले ‘आजाद हिंद फौज शहीद द्वार’ का शिलान्यास भी किया गया है। उन्होंने कहा कि यह शहीद द्वार गोरखा समाज के शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बनेगा और आने वाली पीढ़ियों को उनके बलिदान से परिचित कराएगा।

भारत-नेपाल के रिश्ते सदियों पुराने

 

मुख्यमंत्री ने भारत और नेपाल के संबंधों को आत्मीय बताते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच केवल पड़ोसी देशों का रिश्ता नहीं, बल्कि सदियों पुराने सांस्कृतिक और पारिवारिक संबंध हैं। उन्होंने नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा का उल्लेख करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में भारत नेपाल के साथ खड़ा है। उन्होंने आपदा प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए नेपाल के जल्द संकट से उबरने की कामना की।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, आचार्य बालकृष्ण, गीता पुष्कर धामी, गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा, गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव कमेटी की अध्यक्ष प्रभा शाह, गोरखा कल्याण परिषद की अध्यक्ष ज्योति कोटिया, नेहा जोशी, सिद्धार्थ अग्रवाल, अनुकृति गुसाईं सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button