
The Aman Times
उत्तराखंड ब्यूरो _
SIR को लेकर राजनैतिक दलों के साथ बैठक, 24.29 लाख नोटिसों पर सुनवाई पूरी
देहरादून।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में मंगलवार को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चर्चा की गई और दलों से सुझाव लिए गए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि बढ़ाकर 3 अक्टूबर 2026 निर्धारित की है। वहीं, विसंगति और अनमैप्ड मतदाताओं को जारी 24 लाख 30 हजार नोटिसों में से 24 लाख 29 हजार से अधिक पर सुनवाई पूरी हो चुकी है।

बैठक में बताया गया कि फार्म-6, 7 और 8 से जुड़े 40 प्रतिशत से अधिक दावों एवं आपत्तियों पर भी सुनवाई पूरी की जा चुकी है।


इसके अलावा प्रदेश में डेमोग्राफिक सिमिलर एंट्री (DSE) और फोटो सिमिलर एंट्री (PSE) मॉड्यूल लागू किया जाएगा। इस प्रक्रिया में समानता पाए जाने वाले मतदाताओं को नोटिस जारी कर जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया जाएगा।

बैठक में निर्वाचन विभाग के अधिकारियों के साथ भाजपा, कांग्रेस, बसपा, आम आदमी पार्टी और सीपीआई (एम) के प्रतिनिधि मौजूद रहे।



