Blogउत्तराखंडएक्शनजन जागरूक कार्यक्रमजागरूक गोष्ठी/सम्मेलनपर्यटनमनोरंजनयूथराजनीतिराष्ट्रीय

CM Dhami organized a dinner at the Chief Minister’s residence in honor of migrant Uttarakhandis.

प्रवासी उत्तराखण्डियों के सम्मान में सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित किया रात्रिभोज

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

प्रवासी उत्तराखण्डियों के सम्मान में सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित किया रात्रिभोज

 

**देहरादून।

 

तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन के समापन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रवासी उत्तराखण्डियों के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रवासियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उत्तराखण्ड के विकास में उनके योगदान की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी उत्तराखण्डी प्रदेश की संस्कृति, परंपराओं और पहचान के सशक्त संवाहक हैं। उन्होंने प्रवासियों से अपनी नई पीढ़ी को भाषा, बोली और लोकसंस्कृति से जोड़ने तथा प्रदेश के विकास में निवेश, नवाचार और अपने अनुभवों के माध्यम से सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति, लोकगीतों और लोकनृत्यों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। मां नंदा देवी और नंदा राजजात पर आधारित प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button