
The Aman Times
डोईवाला/देहरादून ब्यूरो_
दुधली में रोड एक्सीडेंट, एक व्यक्ति की मौत, जबकि दूसरा हुआ घायल।
डोईवाला_ दुधली_ देहरादून मार्ग पर हिट एन रन का मामला आया आने
डोईवाला_ दुधली_ देहरादून मार्ग पर दुधली पुलिस चौकी के समीप एक तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी में सड़क किनारे चल रहे 2 लोगों को जोरदार टक्कर मार दी और गाड़ी चालक गाड़ी को लेकर डोईवाला की ओर भाग गया।
घटना में घायल दोनों व्यक्ति दुधली गांव के निवासी हैं।
घटना में बुरी तरह से घायल हुए भानी राम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
घटना शाम 5 बजे की है।
सूचना मिलते ही क्लेमन टाउन पुलिस थाना क्षेत्र की दुधली पुलिस चौकी के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और फरार गाड़ी की तलाश में जुट गई।

एक व्यक्ति भानी राम घटना स्थल ही हुई मौत।
दोनों व्यक्ति भानी राम निवासी और
राजेंद्र थापा दुधली के है निवासी।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई काले रंग की स्कॉर्पियो।
घायल व्यक्ति को गांव के लोगों ने हिमालयन हॉस्पिटल जोली ग्रांट में कराया भर्ती। जहां उनका इलाज जारी है।
क्लेमन टाउन पुलिस थाना क्षेत्र की दुधली पुलिस चौकी ने शुरू की गाड़ी की खोजबीन।