Blogउत्तराखंडएक्शनजन जागरूक कार्यक्रमपर्यटनमनोरंजनयूथराजनीति

Cow shed will be built at a cost of crores, CM Dhami inaugurated it.

करोड़ों की लागत से बनेगी गोशाला, सीएम धामी ने किया लोकार्पण।

**The Aman Times**

उत्तराखंड ब्यूरो _

 

खटीमा में 7.23 करोड़ की लागत से बनी गौशाला का लोकार्पण, 108.84 करोड़ की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास

 

खटीमा/उधम सिंह नगर _

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्दीघेरा, खटीमा में 7.23 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 108.84 करोड़ रुपये की लागत वाली 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास भी किया।

शिलान्यास की प्रमुख योजनाओं में 34.44 करोड़ रुपये की लागत से राज्य मार्ग-70 के सत्रहमील से नानक सागर प्रभाग तक 13.60 किलोमीटर मार्ग के उच्चीकरण का कार्य शामिल है।

मुख्यमंत्री ने हल्दीघेरा गौशाला का भविष्य में आवश्यकता के अनुसार विस्तार करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि गौशाला के विस्तार से अधिक संख्या में निराश्रित गोवंश को सुरक्षित और सम्मानजनक आश्रय उपलब्ध कराया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष स्थान है। गौ संरक्षण हमारी परंपरा के साथ-साथ कर्तव्य और जिम्मेदारी भी है। राज्य सरकार निराश्रित गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में गौ सदनों के माध्यम से 16 हजार से अधिक निराश्रित गोवंश को सुरक्षित आश्रय दिया जा रहा है। वहीं, ग्राम्य गौ सेवक योजना को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है। शहरी विकास और पंचायती राज विभाग के सहयोग से प्रदेश में 63 स्थानों पर गौशाला निर्माण के लिए भूमि चिन्हित की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गौ संरक्षण के साथ गोवंश को ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। बद्री गाय के शुद्ध घी और दुग्ध उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए विशेष ग्रोथ सेंटर स्थापित किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के साथ पशुधन के संवर्धन की दिशा में भी महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। राज्य सरकार विकास और जनकल्याण के साथ प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत एवं परंपराओं के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि खटीमा सहित पूरे ऊधमसिंह नगर जिले में सड़क, पुल, शिक्षा, बाढ़ सुरक्षा और अन्य अवस्थापना सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। विकास योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button