
The Aman Times
हरिद्वार ब्यूरो_
08 घंटे में 800 कट्टे सीमेंट से भरा ट्रक बरामद, शातिर चोर गिरफ्तार
हरिद्वार पुलिस की सुपरफास्ट कार्रवाई
हरिद्वार पुलिस ने एक बार फिर अपनी मुस्तैदी साबित करते हुए महज 08 घंटे के भीतर चोरी किए गए 800 कट्टे सीमेंट से भरे ट्रक को बरामद कर लिया और आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

♂️ एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना का सफल खुलासा किया। चोर ने सीमेंट फैक्ट्री के बाहर से ट्रक चोरी किया था और चोरी का माल बिजनौर ले जाकर ठिकाने लगाने की योजना थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसकी योजना पर पानी फेर दिया।

नशे की लत बना अपराध की वजह
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नशे का आदी है और नशे की लत पूरी करने के लिए पहले भी छोटी-मोटी चोरी की घटनाओं को अंजाम देता रहा है। सीमेंट से भरा ट्रक देखकर आरोपी ने मोटी कमाई के सपने देखे, लेकिन हरिद्वार पुलिस ने उसकी नींद उड़ा दी।

✅ शत-प्रतिशत बरामदगी
पुलिस ने चोरी किया गया ट्रक और उसमें भरे सभी 800 कट्टे सीमेंट पूरी तरह बरामद कर लिए हैं।
एसएसपी हरिद्वार का सख़्त संदेश
“अपराध करोगे तो बच नहीं पाओगे।”
गिरफ्तार आरोपी
नाम – मोहम्मद रमजान शाह उर्फ नन्ना
पिता – यासीन
निवासी – वार्ड नं. 18, नई बस्ती, जसपुर
थाना/जिला – ऊधमसिंह नगर
बरामदगी
वाहन संख्या – UK08F 9785 (टाटा ट्रक, 10 टायरा)
ट्रक में भरे 800 कट्टे सीमेंट
हरिद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई को सलाम



