
The Aman Times
डोईवाला ब्यूरो _
डोईवाला में ट्यूवेल के पास मिला अज्ञात व्यक्ति अचेत, अस्पताल में मृत घोषित
डोईवाला।
डोईवाला के मिसरवाला वार्ड नंबर–1 में ट्यूवेल के पास एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने डोईवाला पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस सेवा 108 की मदद से व्यक्ति को अस्पताल भिजवाया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मृत व्यक्ति के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज भी बरामद नहीं हुए हैं।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।




