Blogउत्तराखंडजन जागरूक कार्यक्रमपर्यटनमनोरंजनयूथसम्मान

Amazing confluence of devotion and faith in Doon, 94 feet high new Shri Jhanda Ji Darbar Sahib reached.

दून में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम, 94 फीट ऊँचा नया श्री झण्डा जी दरबार साहिब पहुँचा.

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

दून में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम, 94 फीट ऊँचा नया श्री झण्डा जी दरबार साहिब पहुँचा

देहरादून से बड़ी खबर हैं _

देहरादून की पावन धरती पर शुक्रवार का दिन श्रद्धा, आस्था और गुरु भक्ति से सराबोर रहा। श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों के साथ 94 फीट ऊँचे नए पवित्र ध्वजदण्ड (श्री झण्डे जी) को अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ दरबार साहिब लाया गया।

इस दिव्य अवसर के साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु संगतें दून नगरी में एकत्रित हुईं। पूरे शहर में गुरु महिमा के जयकारे गूंजते रहे और दून घाटी श्रद्धा के रंग में रंगी नजर आई।

दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को पावन दर्शन देकर आशीर्वाद प्रदान किया। उनके सान्निध्य में पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति भाव से भर गया। प्रातः लगभग 8 बजे संगतों ने नए पवित्र ध्वजदण्ड को अपने कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब की ओर प्रस्थान किया।

इस अवसर पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि श्री झण्डा महोत्सव प्रेम, स्नेह, सद्भाव, भाईचारा, मानवता और अटूट आस्था का प्रतीक पावन मेला है। यह मेला गुरु की कृपा से सभी धर्मों, समुदायों और वर्गों के लोगों को एक सूत्र में पिरोता है।

उन्होंने कहा कि इस मेले में विभिन्न क्षेत्रों और धर्मों से जुड़े श्रद्धालु श्री गुरु राम राय जी महाराज के पावन दरबार में पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं, जो सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक एकता का संदेश देता है।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button