CM Dhami inaugurated Wildlife Week in Dehradun,
देहरादून में वन्यजीव सप्ताह-2026 का सीएम धामी ने किया शुभारंभ,

The Aman Times
उत्तराखंड ब्यूरो _
देहरादून में वन्यजीव सप्ताह-2026 का शुभारंभ, सीएम धामी ने कहा—वन्यजीव संरक्षण हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा
देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में वन्यजीव सप्ताह-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए वन्यजीवों और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वन्यजीवों का संरक्षण उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का अभिन्न हिस्सा रहा है। राज्य सरकार वन्यजीवों की सुरक्षा, उनके प्राकृतिक आवासों के संरक्षण तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास के साथ पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। वन्यजीवों के प्राकृतिक गलियारों को सुरक्षित रखने के साथ-साथ इको टूरिज्म को बढ़ावा देने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रकृति और वन्यजीवों का संरक्षण सुनिश्चित करने के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं आजीविका के नए अवसर भी सृजित किए जाएं।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल तथा विधायक सविता हरबंस कपूर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।



