The first food court of Municipal Corporation in Dehradun is in the final stage, soon the public will get a new food destination.
देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट अंतिम चरण में, जल्द जनता को मिलेगा नया फूड डेस्टिनेशन.

The Aman Times
उत्तराखंड ब्यूरो _
देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट अंतिम चरण में, जल्द जनता को मिलेगा नया फूड डेस्टिनेशन.
रायपुर/देहरादून से खबर हैं _
राजधानी Dehradun में नगर निगम द्वारा तैयार किया जा रहा शहर का पहला आधुनिक फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है और जल्द ही इसे आम जनता को समर्पित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के मार्गदर्शन में तैयार हो रही यह महत्वाकांक्षी परियोजना Maharana Pratap Sports College के निकट रायपुर–थानों रोड पर विकसित की जा रही है। यह फूड कोर्ट शहरवासियों और पर्यटकों के लिए एक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आकर्षक फूड स्पेस प्रदान करेगा, जहां विभिन्न राज्यों और देशों के व्यंजनों का स्वाद एक ही स्थान पर लिया जा सकेगा।

नगर निगम द्वारा तैयार किए जा रहे इस फूड कोर्ट में कुल 31 संगठित दुकानों का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। परिसर में स्वच्छता, शौचालय, ओपन डाइनिंग एरिया, लाइट शो, बैठने की आधुनिक व्यवस्था और पर्यटकों के लिए वॉकिंग गैलरी/पाथवे की सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

थानो–एयरपोर्ट मार्ग पर बढ़ते यातायात को ध्यान में रखते हुए यहां पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था भी बनाई गई है, ताकि आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

नगर आयुक्त Namami Bansal ने बताया कि देहरादून को देश के उन शहरों की तर्ज पर विकसित करने की योजना है, जहां Indore मॉडल के अनुसार फूड कोर्ट और फूड पार्क बनाए गए हैं। फिलहाल परिसर में सौंदर्यीकरण, ब्यूटीफिकेशन और साइनबोर्ड लगाने का कार्य अंतिम चरण में है।

नगर निगम के अनुसार यह फूड कोर्ट न केवल शहरवासियों को ट्रैफिक और भीड़-भाड़ से दूर एक नया फूड स्पॉट देगा, बल्कि स्थानीय युवाओं और व्यापारियों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा करेगा और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा देगा।
जल्द ही देहरादून को एक आधुनिक और आकर्षक फूड डेस्टिनेशन मिलने जा रहा है, जहां लोग उत्तराखंड के पारंपरिक और देश-विदेश के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे। ️



