Blogउत्तराखंडएक्शनक्राइमजागरूक गोष्ठी/सम्मेलनराजनीति

IG’s instructions to Dehradun Police: Checking in every street, keeping an eye on every suspect.

गढ़वाल मंडल परिक्षेत्र बैठक में आईजी का कड़ा संदेश: अपराधियों में खौफ, जनता में विश्वास जरूरी।

The Aman Times

उत्तराखंड ब्यूरो _

गढ़वाल मंडल परिक्षेत्र बैठक में आईजी का कड़ा संदेश: अपराधियों में खौफ, जनता में विश्वास जरूरी।

देहरादून में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से गढ़वाल परिक्षेत्र कार्यालय में एक अहम बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता आईजी गढ़वाल ने की, जिसमें एसएसपी देहरादून, जिले के राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान आईजी ने लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि अब किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि “अपराधियों में खौफ और जनता में विश्वास” कायम रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

आईजी ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जिले में व्यापक निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रात के समय सड़कों पर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी दिखनी चाहिए, जिससे आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस करें।

इसके साथ ही उन्होंने मॉर्निंग और इवनिंग वॉक के दौरान तथा स्कूल खुलने और छुट्टी के समय पुलिस की लगातार क्षेत्र में उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा, ताकि आमजन और बच्चों के बीच संवाद बढ़ाया जा सके।

मुख्य निर्देश इस प्रकार रहे:

 

संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के लिए लगातार स्थान बदलकर अभियान चलाया जाए

 

सुनसान क्षेत्रों में चीता मोबाइल को सक्रिय रूप से भ्रमणशील रखा जाए

 

शहर में सीसीटीवी नेटवर्क को और मजबूत किया जाए

 

सत्यापन अभियान को व्यापक स्तर पर चलाकर कोई भी क्षेत्र अछूता न रहे

 

पेशेवर अपराधियों और भू-माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की जाए

 

अवैध कारोबार में शामिल बड़े व्यक्तियों को चिन्हित कर जेल भेजा जाए

 

यातायात व्यवस्था को लेकर भी आईजी ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि राजपत्रित अधिकारी स्वयं फील्ड में उतरकर ड्यूटी का निरीक्षण करें और शहर के बॉटलनेक पॉइंट्स को खत्म करने के लिए प्रभावी कदम उठाएं।

बैठक के अंत में आईजी ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सीधी जवाबदेही तय होगी।

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button