Blogएक्शनजन जागरूक कार्यक्रमदेशपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीय

Display of equipment under Fire Service Week at Dehradun Airport.

देहरादून एयरपोर्ट पर अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत उपकरणों का प्रदर्शन.

The Aman Times

 

देहरादून एयरपोर्ट पर अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत उपकरणों का प्रदर्शन

जोली ग्रांट एयरपोर्ट/देहरादून_

देहरादून, 17 अप्रैल 2026:

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा देहरादून एयरपोर्ट में 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। यह सप्ताह हर वर्ष बॉम्बे डॉक विस्फोट 1944 में शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों की स्मृति में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य आग से बचाव और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

इसी क्रम में शुक्रवार को एयरपोर्ट परिसर में अग्निशमन उपकरणों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन दल ने आधुनिक उपकरणों और तकनीकों का प्रदर्शन करते हुए आपातकालीन स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया की प्रक्रिया समझाई।

इस दौरान विभिन्न एयरलाइंस के कर्मचारियों और अन्य हितधारकों को अग्नि सुरक्षा, प्राथमिक प्रतिक्रिया और बचाव उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।

विमानपत्तन निदेशक बी.सी.एच. नेगी ने कहा कि सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और अग्निशमन सेवा सप्ताह इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि सप्ताह भर जागरूकता, प्रशिक्षण और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में संयुक्त महाप्रबंधक प्रचालन नितिन कादियान, प्रबंधक प्रचालन ऋषभ भारद्वाज, सहायक प्रबंधक अग्निशमन उर्बादत्त भट्ट, दिलीप, अमित मीणा और सुनील सोलंकी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

The Aman Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button