Review of “25 Point Program 2025-26” in Uttarakhand, new targets will be set in a month.
उत्तराखंड में “25 बिंदु कार्यक्रम 2025-26” की समीक्षा, एक महीने में तय होंगे नए लक्ष्य.

The Aman Times
उत्तराखंड ब्यूरो _
उत्तराखंड में “25 बिंदु कार्यक्रम 2025-26” की समीक्षा, एक महीने में तय होंगे नए लक्ष्य.
देहरादून/उत्तराखंड_
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने आज सचिवालय में “25 बिंदु कार्यक्रम 2025-26” की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी जनपदों के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी लेते हुए वर्ष 2026-27 के लिए शीघ्र लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी जनपद अगले एक महीने के भीतर अपने-अपने लक्ष्य तय कर उन्हें पोर्टल पर अपडेट करें। उन्होंने कहा कि हर जिले की भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियां अलग होती हैं, इसलिए स्थानीय समस्याओं और चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए फोकस एरिया निर्धारित किए जाएं।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सचिव, विभागाध्यक्ष और जिलाधिकारी अपने-अपने स्तर पर लक्ष्य तय कर ठोस कार्ययोजना तैयार करें। इन योजनाओं की प्रगति की हर महीने समीक्षा की जाएगी।

बैठक में वन विभाग से जुड़े लक्ष्यों पर भी विशेष जोर दिया गया। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि जिन जनपदों में अभी ईको टूरिज्म योजनाएं संचालित नहीं हो रही हैं, वहां भी ऐसी योजनाएं शुरू की जाएं ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा मिल सके।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव नितेश कुमार झा समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और सभी जनपदों के जिलाधिकारी मौजूद रहे।



